ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • कार्य एवं उद्देश्य
  • चित्र झलकियां
  • संपादकीय
  • संपर्क
  • परिचय
  • दिल की बात
  • ब्लॉग
  • संपर्क
  • परिचय सहित्योदय
  • होम
Sunday, April 2, 2023
  • Login
  • Register
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • कार्य एवं उद्देश्य
  • चित्र झलकियां
  • संपादकीय
  • संपर्क
  • परिचय
  • दिल की बात
  • ब्लॉग
  • संपर्क
  • परिचय सहित्योदय
  • होम
No Result
View All Result
साहित्योदय
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • कार्य एवं उद्देश्य
  • चित्र झलकियां
  • संपादकीय
  • संपर्क
  • परिचय
  • दिल की बात
  • ब्लॉग
  • संपर्क
  • परिचय सहित्योदय
  • होम
No Result
View All Result
साहित्योदय
No Result
View All Result
Home देश- दुनिया

महानवमी के दिन शुरू होगी जन रामायण महायात्रा*

admin by admin
October 2, 2022
in देश- दुनिया
0
महानवमी के दिन शुरू होगी जन रामायण महायात्रा*
0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

*महानवमी के दिन शुरू होगी जन रामायण महायात्रा*

नवम्बर में अयोध्या में होगा जन रामायण महोत्सव
साहित्यकारों का लगेगा विशाल जमावड़ा

अयोध्या में आहूत श्री रामलला अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव जन रामायण को लेकर मंगलवार 4 अक्टूबर, महानवमी को अयोध्या के लिए जन रामायण यात्रा की शुरुआत होगी। गिरिडीह से पार्श्वनाथ और पार्श्वनाथ से लखनऊ फिर लखनऊ से अयोध्या तक की यात्रा होगी। जिसमें जन रामायण और आयोजन अयोध्या को लेकर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उत्तरप्रदेश के सभी गणमान्य व्यक्ति और साहित्यकारों को निमंत्रण दिया जाएगा। 4 की शाम लखनऊ से अयोध्या के लिए यात्रा निकलेगी और राम की पौड़ी में संध्यावंदन आरती के साथ रामलला को निमंत्रण दिया जाएगा। अगली सुबह सरयू स्नान और राम लला दर्शन पूजन कर आयोजन की सफलता हेतु प्रार्थना की जाएगी। साहित्योदय के संस्थापक अध्यक्ष कवि पंकज प्रियम ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला संस्कृति संगम साहित्योदय के बैनर तले अयोध्या में आगामी 19-20 नवम्बर को श्री राम लला अंतरराष्ट्रीय साहित्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। अयोध्या के जानकी महल में आयोजित जन रामायण उत्सव में दुनियाभर के कवि, लेखक, साहित्यकार और कलाकारों का विशाल जमावड़ा लगेगा। इस मौके पर विश्व के सबसे अनूठे साझा महाकाव्य जन रामायण सहित कई पुस्तकों का भव्य विमोचन, कवि सम्मेलन, विचार गोष्ठी, सम्मान समारोह और साहित्यिक पर्यटन होगा। दो दिवसीय साहित्य समागम में देश के कई लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार और कलाकार शामिल होंगे। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को साहित्योदय रत्न सम्मान दिया जाएगा। आयोजन की अध्यक्षता प्रख्यात साहित्यकार डॉ बुद्धिनाथ मिश्र करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य व्यक्तियों के पहुँचने की संभावना है। साहित्योदय के संस्थापक अध्यक्ष कवि पंकज प्रियम ने बताया कि जन रामायण स्वयं में एक अनूठा साझा महाकाव्यग्रन्थ है जिसमें विश्व के एक सौ इक्कीस रचनाकारों ने मिलकर सहज, सरल और सरस जनभाषा में लिखा है। इसको लेकर गत वर्ष 5-6 दिसम्बर को जन रामायण पर साढ़े 26 घण्टे का ऑनलाइन कवि सम्मेलन कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुका है। जन अखण्ड काव्यार्चन में ढाई सौ से अधिक रचनाकार, कलाकार और मशहूर हस्तियों ने भाग लिया था। जिसपर जन रामायण अखण्ड काव्यार्चन पुस्तक गोल्डनबुक प्रकाशित हो चुकी है। उन्होंने बताया कि साहित्योदय पिछले कई वर्षों से साहित्य कला और संस्कृति के प्रचार प्रसार में कार्य कर रहा है। कोरोना काल मे सबसे पहले और सर्वाधिक 3 हजार से अधिक ऑनलाइन कवि सम्मेलन/काव्यपाठ/सम्मान करवा चुका है। साहित्योदय प्रकाशन के तहत अबतक कई पुस्तकें छप चुकी है।

*विश्व का सबसे अनूठा काव्यग्रन्थ -जन रामायण*

जन रामायण स्वयं से सबसे अनूठा महाकाव्य है जिसमें सौ से अधिक रचनाकारों ने अलग-अलग प्रसंगो को लिखा है। अबतक उपलब्ध जितने रामायण हैं वे सब किसी एक रचनाकार की कृति है। महर्षि बाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास के अलावे तीन सौ से अधिक रचनाकारों ने अलग अलग-अलग भाषाओं में रामायण को लिखा है। जबकि ‘जन रामायण’ के 108 प्रसंगो को 108 रचनाकारों ने लिखा है । इसके साथ ही एक दर्जन से अधिक अन्य रचनाकारों ने भजन आरती और गीत लिखा है।
अन्य रामायण संस्कृत, अवधी, तेलगु, तमिल, हिंदी, उड़िया, बांग्ला सहित अन्य भाषाओं में भी लिखी गयी है लेकिन उन्हें पढ़ने समझने के लिए भाषा टीका की जरूरत पड़ती है। जन रामायण को सभी रचनाकारों ने बिल्कुल जन भाषा मे लिखा है जो सहज, सरल और सरस है। अलग-अलग प्रांत, देश और भाषा बोली क्षेत्र के रचनाकारों की लेखनी से उस क्षेत्र विशेष की खुशबू महकती है। सबके खास बात यह कि अलग-अलग रचनाकारों के बावजूद रामायण की कहानी पूरी प्रवाह से बढ़ती है। कहीं कोई अवरोध नहीं है।
रामायण के प्रति बचपन से विशेष लगाव रहा है। घर में रामायण, महाभारत सहित तमाम ग्रन्थ भरे पड़े थे तो बचपन में उन्हें पढ़ने लगा। बाल्मीकि रामायण संस्कृत में है जिसे समझने हेतु हिंदी भावार्थ का सहारा लेना पड़ता है। इसी तरह घर-घर में लोकप्रिय रामचरितमानस की अवधी को समझने के लिए लोगों को हिंदी में भावार्थ पढ़ना पड़ता हैं। हालाँकि रामानंद सागर की रामायण सीरियल ने रामकथा को और अधिक लोकप्रिय बनात दिया। फिर भी सरल हिंदी भाषा काव्यरूप में सम्पूर्ण रामायण की कमी थी। इसलिए सरल भाषा बोली में जन रामायण का सृजन हुआ।

जन रामायण लिखने का विचार बहुत पहले से था कि रामायण को बिल्कुल सरस और सहज काव्य रूप में तैयार किया जाय। जन-जन की लेखनी को जन रामायण के रुप में ढालना इतना भी आसान नहीं था। 2020 में जन रामायण की घोषणा के साथ ही पूरी रामायण को पहले 11 खंडों में विभाजित किया फिर प्रत्येक खण्ड से कुल 108 प्रसङ्ग बने। उन प्रसंगो को अलग-अलग रचनाकारों को आवंटित कर लिखवाया। कई रचनाकारों ने बीच में हाथ खड़े कर दिये। कुछ पुराने छूटे तो कुछ नए रचनाकारों से रामयात्रा पूर्ण कर ने में सहयोग किया। प्रख्यात गीतकार डॉ बुद्धिनाथ मिश्र ने जन रामायण को एक ऐतिहासिक कार्य बताते हुए कहा कि यह एक नया इतिहास गढ़ा जा रहा है जिसमें ढाई सौ से अधिक रचनाकारों ने रामायण को एक अलग नये नजरिये से प्रस्तुत किया है। जन रामायण और महोत्सव की सफलता के लिए पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा, अरुण जैमिनी, अमित शर्मा, टीवी कलाकार विजया भारती, देवी समेत कई गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा साहित्योदय परिवार लगा है।

 

Previous Post

विजया भारती- साहित्य और संगीत की साधना

Next Post

19-20 नवम्बर को अयोध्या में होगा जन रामायण काव्यार्चन*

admin

admin

Next Post
19-20 नवम्बर को अयोध्या में होगा जन रामायण काव्यार्चन*

19-20 नवम्बर को अयोध्या में होगा जन रामायण काव्यार्चन*

  • Trending
  • Comments
  • Latest
कृष्ण लीला लेखन प्रतियोगिता -डॉ लता मंजरी

कृष्ण लीला लेखन प्रतियोगिता -डॉ लता मंजरी

August 26, 2021
साहित्योदय हस्ताक्षर- डॉ शोभा त्रिपाठी , लखनऊ

साहित्योदय हस्ताक्षर- डॉ शोभा त्रिपाठी , लखनऊ

August 28, 2021
फाग के राग

फाग के राग

March 14, 2021
कृष्णलीला प्रतियोगिता-लेखन -डॉ श्वेता सिन्हा

कृष्णलीला प्रतियोगिता-लेखन -डॉ श्वेता सिन्हा

August 26, 2021
साहित्योदय हस्ताक्षर- डॉ शोभा त्रिपाठी , लखनऊ

साहित्योदय हस्ताक्षर- डॉ शोभा त्रिपाठी , लखनऊ

12
अल्फ़ाज़ बनो ऐसा, हर लफ्ज़ अमानत हो

अल्फ़ाज़ बनो ऐसा, हर लफ्ज़ अमानत हो

6
साहित्योदय हस्ताक्षर -वीणा शर्मा ‘सागर’

साहित्योदय हस्ताक्षर -वीणा शर्मा ‘सागर’

2

साहित्योदय कृष्ण लीला कविता लेखन प्रतियोगिता-अभिषेक प्रसाद गुप्ता

2
19-20 नवम्बर को अयोध्या में होगा जन रामायण काव्यार्चन*

19-20 नवम्बर को अयोध्या में होगा जन रामायण काव्यार्चन*

November 11, 2022
महानवमी के दिन शुरू होगी जन रामायण महायात्रा*

महानवमी के दिन शुरू होगी जन रामायण महायात्रा*

October 2, 2022
विजया भारती- साहित्य और संगीत की साधना

विजया भारती- साहित्य और संगीत की साधना

August 26, 2022
पुष्पा पाण्डेय की अनकही कथाएँ और रघुनाथ गाथा का विमोचन

पुष्पा पाण्डेय की अनकही कथाएँ और रघुनाथ गाथा का विमोचन

August 26, 2022

Recent News

19-20 नवम्बर को अयोध्या में होगा जन रामायण काव्यार्चन*

19-20 नवम्बर को अयोध्या में होगा जन रामायण काव्यार्चन*

November 11, 2022
महानवमी के दिन शुरू होगी जन रामायण महायात्रा*

महानवमी के दिन शुरू होगी जन रामायण महायात्रा*

October 2, 2022
विजया भारती- साहित्य और संगीत की साधना

विजया भारती- साहित्य और संगीत की साधना

August 26, 2022
पुष्पा पाण्डेय की अनकही कथाएँ और रघुनाथ गाथा का विमोचन

पुष्पा पाण्डेय की अनकही कथाएँ और रघुनाथ गाथा का विमोचन

August 26, 2022
साहित्योदय

आपदा कैसे अवसर में बदल गई आज इसकी बानगी प्रस्तुत करती हूँ । इसमें साहित्योदय मंच का बहुत बड़ा सहयोग रहा है। इसके लिए मैं साहित्योदय मंच का आभार व्यक्त करती हूँ।

Follow Us


Browse by Category

  • Uncategorized
  • आलेख
  • कविता
  • कहानी
  • कोरोना काल
  • देश- दुनिया
  • देशभक्ति गीत
  • दोहा
  • धर्म
  • पुस्तक समीक्षा
  • लेखक परिचय
  • संस्मरण
  • सहित्योदय अपडेट
  • सहित्योदय लाइव

Recent News

19-20 नवम्बर को अयोध्या में होगा जन रामायण काव्यार्चन*

19-20 नवम्बर को अयोध्या में होगा जन रामायण काव्यार्चन*

November 11, 2022
महानवमी के दिन शुरू होगी जन रामायण महायात्रा*

महानवमी के दिन शुरू होगी जन रामायण महायात्रा*

October 2, 2022
  • Home
  • कविता
  • सहित्योदय लाइव
  • Uncategorized
  • कोरोना काल
  • कहानी
  • धर्म
  • सहित्योदय अपडेट
  • देशभक्ति गीत
  • लेखक परिचय
  • पुस्तक समीक्षा
  • लेख
  • व्यंग
  • संस्मरण
  • दोहा
  • आज का पंचांग
  • राशिफल
  • देश- दुनिया
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • खेल-कूद
  • आलेख

© 2020 Sahityoday - Developed by CWTI.

No Result
View All Result
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • कार्य एवं उद्देश्य
  • चित्र झलकियां
  • संपादकीय
  • संपर्क
  • परिचय
  • दिल की बात
  • ब्लॉग
  • संपर्क
  • परिचय सहित्योदय
  • होम

© 2020 Sahityoday - Developed by CWTI.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In